23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

15 मार्च को सूर्य और बुध के मीन राशि में गोचर से मचेगी हलचल, मेष, तुला, धनु वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 15 मार्च को सूर्य और बुध एक ही राशि यानी मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य और बुध का मीन राशि में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं मीन राशि में सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्च में कुछ कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि-  क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन के रख-रखाव तथा वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में शांति व सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि- क्रोध में वृद्धि हो सकती है। मन परेशान भी हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सान्निध्य मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। अपने व जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मीन राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। संपत्ति में किए गए निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles