15 मई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव एक साल बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं, सूर्य देव के वृष राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…
मेष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
Rashifal : Rashifal : 7 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु परेशान भी हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु व्यर्थ के झगड़े व विवादों से बचें। कारोबार में व्यस्तता रहेगी तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मीन राशि- मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाई आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।