20.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

Mars’ Transit in Libra 2023: मंगल पर राहु-केतु की बनी हुई है दृष्टि, मचेगी हलचल, 12 राशियों को मिलेंगे शुभ-अशुभ फल

Mangal Gochar In October 2023: 3 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 16 नवंबर 2023 तक मंगल तुला राशि में विराजमान रहेंगे। तुला राशि में गोचर करने के साथ मंगल का केतु के साथ योग संबंध स्थापित होगा और इस पर राहु की दृष्टि भी बनी रहेगी। इसके कारण मंगल के प्रभाव में परिवर्तन आएगा। मंगल पर राहु-केतु की दृष्टि से सेना के जवानों, सेना अध्यक्ष और रक्षा व्यस्था से जुड़े लोगों को अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत होगी। साथ ही 12 राशियों को भी मंगल गोचर के शुभ-अशुभ परिणाम मिलेंगे। चलिए जानते हैं कि मंगल गोचर से 12 राशियों पर क्या सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे?

मेष: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह संभव है। क्रोध ज्यादा आ सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चोट लग सकता है।

वृष: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चितिंत रह सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा खर्च में वृद्धि संभव है। क्रोध बढ़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कार्यों में भाग्य साथ देगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन: आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में तरक्की की संभावना है। संतान पक्ष से तनाव बढ़ सकता है। पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क: घर में सुख-शांति बनी रहेगी। सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। क्रोध बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

सिंह: पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पेट की समस्या हो सकती है। कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर या वाहन को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

कन्या: पेट या पैर से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में तनाव बना रहेगा। दांत की समस्या हो सकती है। पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। खर्चे बढ़ेंगे। भाई-बंधुओं के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

तुला: क्रोध बढ़ेगा। मानसिक उग्रता में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। पेट से जुड़ी दिक्कतें बनी रहेंगी।

वृश्चिक: पराक्रम और सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें बनी रहेंगी। चोट या ऑपरेशन की स्थिति उत्तपन्न हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। साझेदारी के कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु: आय औ धन लाभ के स्त्रोतों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव है। पारिवारिक कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे होंगे। यात्रा खर्च में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।

मकर: सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों के लिए यह काफी शुभ समय साबित होगा। आय और लाभ के साधनों में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। सीने का दर्द बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में प्रगति के हैं संकेत। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुंभ: पराक्रम और सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। नौकरी-व्यसाय में तरक्की करेंगे। यात्रा पर खर्च की स्थिति बन सकती है। घबराहट महसूस हो सकता है। जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।

मीन: पेट और पैर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव है। आय और लाभ के संसाधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि के संकेत हैं। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। भाई, बहन और मित्रों का सानिध्य प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles