16.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

मंगल का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश मचाएगा हलचल, इन राशियों के शुरू होंगे शुभ दिन तो ये राशि वाले रहें सावधान

मंगल ग्रह 23 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल ग्रह के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, मंगल ग्रह के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशि वालों को होगा महालाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान- 

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति बनेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है।

सिंह राशि- वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि कार्यों में व्यस्तता। आय में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों मे ंवृद्धि होगी। आय में कमी आएगी। कारोबार में परिवर्तन के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मकर राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles