मंगल ग्रह को ज्योतिष में ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल सभी ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है, तो वहीं मंगल के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह 24 सितंबर को अस्त होने जा रहे हैं। मंगल के अस्त होने से सभी 12 राशियां प्रभावित हो जाएंगी। आइए जानते हैं मंगल का अस्त होना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन शांत रहेगा, पर धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है।
वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। मानसिक तनाव से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व झगड़े अािद से बचें। मानसिक शांति बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
सिंह राशि- मन शांत रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। पर, कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है।
कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
तुला राशि- मन शांत रहेगा। पर, मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार से दूर जाने का योग है।
वृश्चिक राशि- मन में निराशा व असंतोष रहेगा। मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी।
धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होेंगे। स्थान परिवर्तन व कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर रहने का योग है।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के लाभ मिल सकते हैं।
कुंभ राशि- मन शांत रहेगा। पर, आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ बढ़ेगी।
मीन राशि- मन परेशान रहेगा। पर, वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि के साधन बनेंगे।