मेष
आज अपनी गलतियों पर सुधार करें। किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
वृष
आज जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
मिथुन
आज क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। संतान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा।
कर्क
आज खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। कारोबार में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
सिंह
आज गुस्से के बजाय शांतिपूर्वक कार्य करें। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गंवाएं। दोपहर के बाद रुके हुए कार्य शुरु होंगे।
कन्या
आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। शाम को आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।
तुला
आज अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे।
वृश्चिक
आज आपको इच्छित जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी।
धनु
आज व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए। दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइ हो सकती है। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें।
मकर
आज सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। प्रेमी जन किसी बात का विरोध कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता होगी।
कुंभ
आज नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में जिम्मेदारी वाले काम मिलने की संभावना है। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे।
मीन
आज दांपत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़ियां है। रिश्तेदारों से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।