26.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

Rashifal : रामनवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope Rashifal 29 March 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 मार्च 2023 को रामनवमी का पावन पर्व है। त्रेता युग में रामनवमी के पावन दिन भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। हर साल इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान श्री राम की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 29 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

वृष राशि- संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सहयेाग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन शान्त रहेगा। फिर भी संयत भी रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। शोधादि कार्यों में सफलता के योग हैं।

मीन राशि- संयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles