27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

Rashifal: गुरु का बड़ा परिवर्तन कल, इन राशियों में शुरू होगी उथल- पुथल, क्या बदलेगा आपका भाग्य

Rashifal: 04 सितंबर को मेष राशि में गुरु वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।  देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध, झगड़े आदि से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्म संयत रहें। पविार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का भी प्रभाव हो सकता है। संयत रहने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन शांत तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा परंतु अति उत्साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र से पुन संपर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles