27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

Guru Gochar: 118 दिनों तक गुरु चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों की बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ

Guru Vakri: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सौभाग्य, वैभव और सुख के कारक माने जाते हैं गुरु। गुरु के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, इस समय मेष राशि में गुरु विराजमान हैं, जो आज मेष राशि में ही अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु मेष राशि में 4 सितंबर से वक्री चाल में लगभग 118 दिनों तक गोचर करेंगे। गुरु की ये वक्री चाल कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण भी बनेगी। इसलिए आइए जानते हैं गुरु की उल्टी चाल के कमाल से किन राशियों को फायदा होने वाला है-

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु की उल्टी चाल बेहद ही लाभकारी मानी जा रही है। मेष राशि के सिंगल लोगों की लाइफ में लव की एंट्री होने वाली है। वहीं, शादीशुदा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय आपके लिए फैमिली प्लानिंग के लिए अच्छा माना जा रहा है। वहीं, गवर्नमेंट एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी नजर आ रहे हैं। वहीं, पूजा पाठ में खूब मन लगेगा।

सिंह राशि

गुरु के उल्टी चाल के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। बिजनेस या नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रहे वाद विवादों को आसानी से सुलझा सकेंगे। गुरु की इस उल्टी चाल से आर्थिक स्थितियां भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु की उल्टी चाल बेहद ही शुभ मानी जा रही है। करियर में बॉस का साथ मिलेगा और आप ऊंचाइयां हासिल करेंगे। बिजनेस में बनाए गए ग्रोथ प्लांस अपना असर दिखाएंगे। कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपकी लाइफ खुशियों से भर जाएगी। वहीं, अपने पेरेंट्स के साथ घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles