Mercury’s transit to Gemini: बुध को बुद्धि, शिक्षा और कम्यूनिकेशन का ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने के लिए तैयार है। बुध हमारे सौर मंडल में सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रहों में से एक है। इस ग्रह का ज्योतिष में बहुत ही खास स्थान है। बुध का प्रभाव हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महसूस किया जाता है। बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से जीवन में कुछ बड़े बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में गोचर का हमारे राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष: बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कुछ भी बोलने या करने से पहले सोचने के लिए समय निकालें। धैर्य और संयम रखने से फालतू के झगड़ों से बचने में मदद मिलेगी। यह गोचर आपको नए स्किल सीखने में मदद करेगा।
वृषभ: इस अवधि के दौरान आप धन कमाने के लिए नए रास्ते खोज सकते हैं। यह गोचर आपको अपने कम्यूनिकेशन स्किल को बढ़ाने के लिए मोटिवेट करती है।
मिथुन: अपनी भावनाओं को दिखाने का सही समय है। आप नए-नए विषयों को सीखने के लिए उत्साहित होंगे। वहीं आप बदलती परिस्थितियों को हिसाब से खुद से ढ़ाल पाएंगे।
कर्क: यह गोचर आपको अपने अंदर की आवाज सुनने का मौका देगा। इस दौरान आप खुद के बारे में जानने को उत्सुक हो सकते हैं।
सिंह: यह समय नए गोल डिसाइड करने, लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती और अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए सही है। एक-दूसरों का सहयोग करना बहुत जरूरी है।
कन्या: इस गोचर के दौरान आप प्रोफेशनल बने रहेंगे। आप ऑफिस में अपनी स्किल के कारण पहचाने जाएंगे। यह गोचर आपको आत्मविश्वास दिखाने और लीडरशिप दिखाने का मौका देगा।
तुला: यह गोचर आपको अपने ज्ञान में वृद्धि का मौका देगा। किसी ऐसे कोर्स में दाखिला ले सकते हैं जो आपके नॉलेज में इजाफा करेगा।
वृश्चिक: यह गोचर आपको गहरे संबंधों की ओर ले जाएगा। इस दौरान आप खुद के बारे में जानने को उत्सुक हो सकते हैं।
धनु: यह गोचर आपके रिश्तों में कम्यूनिकेशन को बढ़ाएगा। आप अपनी भावनाओं को खुल कर रख पाएंगे। यह गोचर आपको दूसरों से जुड़ने के नए तरीके तलाशने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
मकर: इस गोचर के दौरान प्रोफेशन दिखेंगे। यह आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आप अपने करियर में नए मौकों की तलाश कर सकते हैं।
कुंभ: इस गोचर में ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जिससे आपको खुशी मिलती है। कुंभ वालों की लव लाइफ भी रोमांटिक रहने वाली है।
मीन: आपको अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से दोबारा जुड़ने की इच्छा हो सकती है। आप नई स्किल को सीखने पर ध्यान देंगे। आप अपने घर या प्रॉपर्टी के मामलों से जुड़ी चर्चा में भी शामिल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।