19.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

500 सालों बाद पांच राजयोग में दिवाली, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल

Rashifal Diwali: 12 नवंबर को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार की दिवाली काफी खास और पुण्यदायक रहेगी। दिवाली पर लगभग 500 सालों के बाद पांच राज योग मिलकर अद्भुत महासंयोग बना रहे हैं। दिवाली पर गजकेसरी योग, सौभाग्य योग, आयुष्मान योग, बुधादित्य राजयोग और शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा, जो शुक्र, शनि, चंद्रमा, गुरु और बुध की स्थिति के कारण बनेंगे। राजयोगों के निर्माण से दिवाली का दिन कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित होगी। इसलिए आइए जानते हैं दिवाली पर कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं-

मेष राशि

इस साल की दिवाली मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक मानी जा रही है। दिवाली पर बने राजयोग से आय में वृद्धि होने की संभावना है। जॉब कर रहे लोगों को अच्छा बोनस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन बेहद ही सुखद माना जा रहा है। सेहत और धन के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं। पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु राशि

दिवाली पर बना पांच राजयोग का अद्भुत संयोग धनु राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि का आगमन होगा। दिवाली से ही आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। व्यापारियों के लिए दिन समृद्धि वाला माना जा रहा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए इस बार की दिवाली बेहद ही खास रहने वाली है। आपको अपने किसी प्रिय परिजन या दोस्त से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी करने वालों का भाग्य साथ देगा। सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। मां लक्ष्मी का अभिषेक कच्चे दूध से करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles