26.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

Rashifal: बुध हुए मेष राशि में मार्गी, ये 5 राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें भविष्यफल

Rashifal: बुध देव को ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव आज मेष राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध देव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।  बुध देव के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है तो वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, बुध देव के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारी कार्यों में कुछ कठिनाई आ सकती है।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles