ज्योतिष में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध को ज्योतिष में बुद्दि, संचार, व्यापार और प्रबंधन का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में ग्रहों का अस्त होना और उदय होना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। बुध देव 23 अप्रैल को मेष राशि में अस्त हो गए हैं। बुध के अस्त होने से सभी 12 राशियां प्रभावित हो गई हैं। कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो गया है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, अस्त बुध का सभी राशियों पर प्रभाव। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियां दूर होंगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सकारात्मकता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष राशि- नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने को उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
कर्क राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
सिंह राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
तुला राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके लिए कम ही अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
धनु राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेग। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।
मीन राशि- आत्मविश्वास बनाए रखें। मन किसी बात पर खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।