1 सितंबर से हिंदू पंचांग के नए माह की शुरुआत हो गई है। सावन के बाद भाद्रपद माह आता है। इस साल 1 सितंबर से 29 सितंबर तक भाद्रपद माह रहेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार भाद्रपद माह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा भाद्रपद माह…
मेष राशि- मन अशांत रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अफसरों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
वृष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक तनाव से बचें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव व साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय बढ़ेगी।
सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखन कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।
कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पर, बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भागदौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अच्छा रहेगा।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बाधा आ सकती है। सचेत रहें।
धनु राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पर, बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भागदौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अच्छा रहेगा।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे।
मीन राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता होगी। परंतु पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।