30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Aaj Ka Rashifal : ग्रहों के विशेष संयोग से मेष, कर्क, वृश्चिक वाले जमकर मनाएंगे जश्न, खूब बरसेगी कृपा, पढ़ें भविष्पफल

19 February Horoscope 2023 Rashifal, ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में। मंगल वृषभ राशि में। केतु तुला राशि में। चंद्रमा और बुध मकर राशि में। सूर्य एवं शनि कुंभ राशि में। शुक्र एवं गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- व्यापारिक सतुंलन बना रहेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। अपने से बड़ो का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से एक सुखद समय। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य वर्धक  दिनों का निर्माण हुआ है। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम- व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी धीरे- धीरे चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी- प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें शुभ होगा।

सिंह राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वो स्वंय नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।  शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थी गण लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। खासकर जो अर्थशास्त्र के छात्र हैं  के छात्र हैं उनके लिए सुखद समय। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में थोड़ा सा तू-तू, मैं- मैं है। व्यापार अच्छा है। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार तो कुशल पूर्वक चल ही रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- वित्तीय स्थिति मजबूत होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी जीवन में। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम- संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। धन शुभ कार्यों में खर्च होगा। बच्चों से और प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles