————————————
नाखून बताते हैं आप बीमार हैं या स्वस्थ
===================
अंगुलियों के नाखून भी अपना महत्व रखते हैं। आकार-प्रकार में नाखून छोटे, गोल, चौडे़, चौरस, कठोर, सफेद, लम्बे, गांठदार, गोलाकार, लम्बे, मुडे़ हुए तथा अन्य प्रकार के होते हैं।
चार प्रकार के होते हैं नाखून
————————————
०१. लम्बे नाखूनः –
लम्बे नाखून वैसे शारीरिक शक्ति के सूचक नहीं होते जैसे छोटे और चौडे़ प्रकार के नाखून होते हैं। लम्बे नाखूनों वाले व्यक्ति प्रायः फेफडे़, छाती या शिरो रोग के शिकार होते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति आलोचक, विश्लेषक, तार्किक व सन्तुलित होते हैं। वे तीव्रता और शीघ्रता से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे लोग हास्य की प्रवृत्ति से पूर्ण होते हैं।
०२- छोटे नाखूनः-
जिन परिवारों में ह्रदय रोग की प्रवृत्ति पाई जाती है उन परिवारों के सदस्यों की अंगुलियों में नाखून छोटे होते हैं। छोटे नाखून चपटे और घुमावदार न होकर किनारों से उठे हुए हों तो यह पक्षाघात के सूचक हैं। विशेषकर उस दशा में जब ये सफेद और भुरभुरे हों।
०३- संकीर्ण नाखूनः-
ये शारीरिक संगठन की दुर्बलता के द्योतक होते हैं। इस प्रकार के नाखूनों का रंग हल्का नीला, सफेद, पीला और गुलाबी होता है।
०४- चौडे़ नाखूनः-
ये अच्छे और पुष्ट स्वास्थ्य के सूचक हैं। ये प्रायः गुलाबी रंग के होते है। इन नाखूनों का रंग और आकार देह के आकार से पर्याप्त स्वतंत्र होता हैं। ये स्पष्ट और सही निर्णय के सूचक हैं।