23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

International Women’s Day 2023 | शिल्पा शेट्टी, काजोल और करीना कपूर खान समेत इन एक्ट्रेस ने मनाया ‘विमेंस डे’, अर्जुन कपूर ने किया विश

मुंबई, (वेब वार्ता)।  आज 8 मार्च, 2023 को पूरे देश में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। यह दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। महिलाओं का योगदान और महत्व हर श्रेत्र में है। आज महिलाएं हर एक श्रेत्र में अव्वल हैं या यूं कहें कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे हैं। आज इस खास मौके पर बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर टॉलीवुड (Tollywood) तक सभी सेलेब्स ने ‘विमेंस डे’ को सेलिब्रेट किया है साथ ही शुभकामनाएं भी दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘विमेंस डे’ सेलिब्रेट करते हुए लिखा, “पृथ्वी तब खुश रहती है जब महिला मुस्कुराती है।” वहीं शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में उन्हें एब्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “नारी शक्ति। चाहे हम किसी भी संस्कृति, क्षेत्र, देश या युग के हों; महिलाओं ने हमेशा अपार शक्ति और अकथनीय धैर्य का प्रदर्शन किया है। यहां हर महिला के लिए है जिसने अपने सपनों को हासिल करने के लिए कलंक, आघात, दुर्व्यवहार और अन्य बाधाओं का मुकाबला किया है। अब, हमारे निपटान में प्रौद्योगिकी के साथ, महिलाओं और अन्य वंचित समूहों को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करें, जो अभी भी बेहतर जीवन के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह वास्तव में इसे ‘हैप्पी’ महिला दिवस बना देगा!”

वहीं करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “फिर भी हर दिन महिला दिवस है, हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।” एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां अमृता सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, “महिला दिवस की शुभकामनाएं, मैं बस इतना चाहती हूं कि आप जैसी महिला हैं, उसका एक कोटा हो।”

वहीं भूमि पेडनेकर भी महिलाओं को विमेंस डे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “आज और हर दिन के लिए प्रतिज्ञान।”

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो एक बोर्ड लिए खड़े नजर आ रहे हैं। जिसपर लिखा है, “नहीं बस एक दिन हर दिन तुम्हारा है।”

वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी मां की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “मेरी शक्ति, महिला दिवस हर दिन!”

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आज और हर दिन अपनी ताकत, लचीलापन और अटूट दृढ़ संकल्प का जश्न मनाएं। मेरी और सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं!”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles