22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

सारा अली खान फिर पहुंचीं केदारनाथ धाम, आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो देख आप भी कहेंगे- हर हर महादेव

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सारा अली खान को दुनिया भर में घूमना बहुत पसंद है। वह हमेशा यात्रा करती रहती हैं और अपनी यात्राओं से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। रविवार शाम एक बार फिर सारा ने अपनी एक आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो शेयर किया है। सारा अली खान ने केदारनाथ यात्रा के वीडियो को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। वीडियो में सारा कई जगह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो को देख उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

टैंट में रहीं और चूल्हे पर पकाया खाना 

वीडियो में हम देख सकते हैं कि सारा केदारनाथ के एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल घूमते दिख रही हैं। वह एक जगह से साग काटती हैं, एक टैंट में रहती हैं, बहते पानी से अपना चेहरा धोती हैं और धूप में सोती दिख रही हैं। एक जगह वह एक साधु से तिलक लगवा रही हैं। यह पूरा वीडियो एक पॉजिटिव वाइब दे रहा है।

फैंस ने की खूब तारीफ

वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी भेजने शुरू कर दिए। एक फैन ने लिखा, “ईस्ट हो या वेस्ट सारा बेस्ट हैं।” एक अन्य ने लिखा, “जमीन से जुड़ी हुई इंसान। शुद्धतम आत्मा, बढ़ते रहो और जीवन का उद्देश्य ढूंढो।” वहीं कई कमेंट में हम जय केदार बाबा, हर हर शंभु, हर हर महादेव लिखा हुआ देख सकते हैं।

इस फिल्म में आई थीं नजर 

सारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थीं। वह फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह टाइगर श्रॉफ और हितेन पटेल के साथ निर्देशक जगन शक्ति की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘मिशन लायन’ में भी दिखेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles