वेबवार्ता: ‘सनम बेवफा’ और ‘सौतन’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak) का गुरुवार (25 अगस्त 2022) को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें ली।
फिल्ममेकर को फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भतीजे ने गुरुवार को बताया था कि 86 वर्षीय फिल्मकार की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका दिल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak) का अंतिम संस्कार शुक्रवार (26 अगस्त) को सुबह 10.30 बजे पवन हंस में किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके भतीजे नवीन टाक ने दी।
सावन कुमार (Saawan Kumar Tak) के भतीजे नवीन ने फिल्ममेकर तबीयत के बारे में बताया था कि वह कुछ समय से फेफड़ों का संक्रमण को झेल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। निर्देशक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी इस बारे में पुष्टि की थी कि कि सावन कुमार टाक को फेफड़े की बीमारी है। अब इस बीमारी के चलते 86 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार का निधन हो गया।
सलमान खान ने किया पोस्ट
सलमान खान ने सावन कुमार के साथ अपने यादों के पिटारे से तस्वीर शेयर भी की। उन्होंने टाक के निधन पर दुख जताया और लिखा कि, आपकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा याद आएंगे। बहुत प्यार और सम्मान।
May u rest in peace my dear Sawaan ji. Have always loved n respected u. pic.twitter.com/SH3BhYxco8
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2022
हार्ट अटैक से हुई मौत, नहीं हुई थी टाक की शादी
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सावन कुमार टाक के करीबी मोंटू सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। फिलहाल अस्पताल में औपचारिकता जारी है। इसके बाद तय होगा कि उनका अंतिम संस्कार कब होगा। उन्होंने ये भी बताया कि सावन कुमार के तीन बहनें और एक भांझा है। उनकी शादी नहीं हुई थी और वह जयपुर के रहने वाले हैं।
सलमान खान के साथ बनाई थी आखिरी फिल्म
Saawan Kumar Tak ने करियर में वैसे तो कई दिग्गजों को लेकर फिल्में बनाई लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। उन्होंने सलमान खान की मशहूर फिल्म सनम बेवफा का निर्देशन किया था तो आखिरी फिल्म भी उन्होंने सलमान खान के साथ सावन द लव सीजन बनाई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
कौन थे सावन कुमार टाक (Who is Saawan Kumar Tak)
9 अगस्त 1936 को जन्मे सावन कुमार डायरेक्टर, प्रड्यूसर और लिरिसिस्ट थे। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर की थी। साल 1967 में आई संजीव कुमार की नौनीहाल फिल्म को प्रोडयूस किया था। खास बात ये है कि इस फि्लम को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिर सावन कुमार ने गोमती के किनारे फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया था।
सावन कुमार ने कहो न प्यार में किया था ये काम (Saawan Kumar Tak Filmography)
उन्होंने दिल परदेसी हो गया, मदर, प्यार की जीत, लैला, गौमती के किनारे, अब क्या होगा जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। खास बात ये है कि उन्होंने ऋतिक रोशन की कहो न प्यार है फिल्म के लिरिक्स भी लिखे थे।