23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Costa Titch Death | स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान रैपर कोस्टा टीच की मौत, सामने आया आखिरी वीडियो

मुंबई, (वेब वार्ता)।  साउथ अफ्रीका (South African) के मशहूर (Famous) रैपर (Rapper) और म्यूजिशियन (Musician) कोस्टा टिच (Costa Titch) का निधन हो गया है। उनका असली नाम कोस्टा त्सोबानोग्लू था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोहान्सबर्ग के नासरेक में एक्सपो सेंटर में अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान सिंगिंग परफॉरमेंस करते वक्त वो अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

27 साल के कोस्टा टिच का जन्म नेल्स्प्रूट में हुआ था। उनके निधन की खबर से उनके फैंस हैरान हैं। हालांकि, उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके स्टेज से गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके स्टेज पर परफॉरमेंस करने के दौरान वहां भारी संख्या में मौजूद उनके फैंस द्वारा बनाया गया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो ये कोस्टा टिच के आखिरी परफॉरमेंस का वीडियो बना रहे हैं।

 

वायरल हो रहे इस वीडियो को @nwanyebinladen नाम के ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोस्टा टिच स्टेज पर परफॉर्म कर रहे ही होते हैं कि वो अचानक स्टेज पर गिर जाते हैं और फिर वो बेहोश हो जाते हैं। जिसके बाद उन्हें होश नहीं आया। उनके निधन की खबर से फैंस बेहद दुखी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles