Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की यह फिल्म अब दूसरे वीकेंड में भी बंपर कमाई करने वाली है। रविवार को फिल्म की कमाई और अधिक बढ़ने की संभावना है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी Brahmastra को दर्शकों से मिक्स्ड रेस्पॉन्स मिला है। जहां एक ओर फिल्म के कमजोर स्क्रीनप्ले और औसत डायलॉग्स की आलोचना हो रही है, वहीं इसे VFX की जमकर तारीफ हो रही है। पौराणिक कथा पर बनी इस साइंटिफिक्शन फिल्म को विजुअल ट्रीट माना जा रहा है। इस फिल्म ने Box Office पर गुरुवार को 7वें दिन महज 9 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुक्रवार को इसने 10.53 करोड़ और अब शनिवार को 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है।भारत में ‘ब्रह्मास्त्र’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सभी 5 वेब वार्ताओं में)
पहला दिन | शुक्रवार | 36.42 करोड़ रुपये |
दूसरा दिन | शनिवार | 41.36 करोड़ रुपये |
तीसरा दिन | रविवार | 44.8 करोड़ रुपये |
चौथा दिन | सोमवार | 15.5 करोड़ रुपये |
5वां दिन | मंगलवार | 12.50 करोड़ रुपये |
6ठा दिन | बुधवार | 10.53 करोड़ रुपये |
7वां दिन | गुरुवार | 9.00 करोड़ रुपये |
8वां दिन | शुक्रवार | 10.53 करोड़ रुपये |
9वां दिन | शनिवार | 15.50 करोड़ रुपये |
कुल कमाई | सभी 5 वेब वार्ताओं में- | 196.14 करोड़ रुपये |
गुरुवार तक टूटेगा ‘द कश्मीर फाइल्स का रेकॉर्ड’!
कोरोना काल के बाद बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 252.90 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। लेकिन अब ‘ब्रह्मास्त्र’ जिस रफ्तार से बढ़ रही है। यह अपने दूसरे हफ्ते तक 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। सिर्फ हिंदी वर्जन से इस फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को 23.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी अपने दूसरे वीकेंड में रविवार तक यह फिल्म आसानी से 39-40 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर लेगी।
भारत में ‘ब्रह्मास्त्र’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (हिंदी वर्जन से)
पहला दिन | शुक्रवार | 32 करोड़ रुपये |
दूसरा दिन | शनिवार | 38 करोड़ रुपये |
तीसरा दिन | रविवार | 41.5 करोड़ रुपये |
चौथा दिन | सोमवार | 14 करोड़ रुपये |
5वां दिन | मंगलवार | 11.25 करोड़ रुपये |
6ठा दिन | बुधवार | 9.50 करोड़ रुपये |
7वां दिन | गुरुवार | 8.50 करोड़ रुपये |
8वां दिन | शुक्रवार | 9.75 करोड़ रुपये |
9वां दिन | शनिवार | 14.00 करोड़ रुपये |
कुल कमाई | हिंदी वर्जन से- | 178.50 करोड़ रुपये |
‘ब्रह्मास्त्र’ ने तोड़ा बायकॉट ट्रोल आर्मी का दंभ!
‘ब्रह्मास्त्र’ देशभर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। 410 करोड़ रुपये के मेगाबजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने विदेशों में भी तगड़ी कमाई की है। पहले हफ्ते में गुरुवार तक ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि बीते 9 महीनों से जिस तरह से बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का शोर मचा, खासकर ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी जिस तरह से सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज हुआ, ऐसा लग रहा था कि ‘शमशेरा’ के बाद रणबीर कपूर की यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप होगी। लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इस भ्रम को तोड़ दिया। यह फिल्म ऐसे समय में हिट की ओर बढ़ रही है, जब बॉलीवुड को इसकी सख्त जरूरत है।