24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

इस पंजाबी सिंगर के कंसर्ट में प्रियंका ने की खूब मस्ती, फोटोज वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज- वीडियोज में प्रियंका एक म्यूजिक कंसर्ट में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी एक दोस्त भी मौजूद हैं। वीडियोज और फोटोज में दिख रहा है कि प्रियंका एक पंजाबी सिंगर के कंसर्ट को एन्जॉय कर रही हैं, और काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

किसका था कंसर्ट और कौन था साथ
दरअसल प्रियंका चोपड़ा जिस सिंगर के कंसर्ट को एन्जॉय कर रही हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दिलजीत हैं। दिलजीत के इस कंसर्ट को प्रियंका ने अपनी यूट्यूबर फ्रेंड लिली सिंह के साथ एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका के ये वायरल फोटोज- वीडियोज 27 जुलाई के कंसर्ट में है, जो लॉस एंजिल्स में हुआ था। लिली ने अपने इंस्टा स्टोरीज में फोटोज और वीडियोज को शेयर किया, जो वायरल हो गए।

दिलजीत का ट्वीट और प्रियंका का जवाब
दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर चार फोटोज शेयर किए हैं। जिन में दिलजीत के साथ ही प्रियंका चोपड़ा जोनस और लिली नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ दिलजीत ने लिखा, ‘लव एंड रिस्पेक्ट… साानू मान आ सदिया कुड़ियां दे.. जिना ने हॉलीवुड जा के ढक पाई आ..।’जिसका मतलब है कि मुझे गर्व है ऐसी हमारी लड़कियों पे, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपना दम दिखाया है। वहीं प्रियंका ने दिलजीत के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘बेस्ट टाइम… बहुत सारा प्यार और रिस्पेक्ट। आपके टैलेंट और सम्मान के लिए शुक्रिया।’

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर प्रिंयका चोपड़ा जोनस के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त के साथ काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। किसी वीडियो में वो डांस करती दिख रही हैं तो किसी में कंसर्ट को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के इस देसी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिव प्रियंका
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles