21.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ कर रहीं क्रिसमस की तैयारी, चमक उठा PC का लॉस एंजिल्स वाला घर

प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में वापस आ गई हैं और वह अपने पति-गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ फिर से बहुत सारी फोटोज शेयर कर रही हैं। ‘दिल धड़कने दो’ की एक्ट्रेस 3 साल के लंबे समय के बाद भारत लौटीं और वो अपने काम में काफी व्यस्त थीं। कुछ समय पहले प्रियंका लखनऊ आई थीं और वहां यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया था। उनकी कई सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब जब वो इंडिया से वापस लौट चुकी हैं, तो अपने पति और अपनी बेटी के साथ कुछ खास पल बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉस एंजिल्स के घर पर क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी, जिसकी झलकियां सामने आई हैं।

क्रिसमस की तैयारियों में जुटीं प्रियंका
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने क्रिसमस ट्री की एक झलक शेयर की और लिखा, ‘मैं ऊपर हूं!’ उन्होंने क्रिसमस ट्री, हार्ट-आइड, फायर और बुरी नजर इमोजी भी लगाए। एक दूसरी फोटो में वह मालती बेटी मैरी के साथ वाइट कलर में ट्विनिंग कर रही हैं और दोनों काफी प्यारी लग रही हैं। हालांकि प्रियंका ने मालती का चेहरा नहीं दिखाया। इस बीच, मालती के जन्म के बाद यह उनका पहला क्रिसमस होगा। गौरतलब है कि मालती का नाम प्रियंका की मां मधु मालती चोपड़ा और निक की मां डेनिस मैरी जोनस के बीच के नामों से लिया गया है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस की बेटी
प्रियंका और निक ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। एक संयुक्त बयान में उन्होंने लिखा, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद मालती घर आई।

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
इस बीच, वर्कफ्रंट पर प्रियंका अगली बार ‘लव अगेन’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ होंगी। उनके पास रूसो ब्रदर्स की एक सीरीज ‘सिटाडेल’ भी है। यह ड्रामा सीरीज़ प्राइम वीडियो OTT पर आएगी। वह फरहान अख्तर की रोड ट्रिप फिल्म ‘जी ले जरा’ का भी हिस्सा होंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles