18.1 C
New Delhi
Saturday, April 1, 2023

Panchayat Web Series: रिंकी ने शेयर की ‘बिनोद’ के साथ तस्वीर, फैन्स ने ली चुटकी

Panchayat Web Series:आप सभी ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ तो जरूर देखी होगी। एकाध महानुभाव ही होंगे, जिन्होंने इस कायदे की चीज को मिस कर दिया होगा। खैर। इसका दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही कमाल के हैं। इसके सभी किरदार भी लाजवाब हैं। सबकी अपनी-अपनी कहानी है। इसका राग आज इसलिए छेड़ा क्योंकि इसी सीरिज के दो किरदार साथ में फोटो खिंचवाते नजर आए हैं और उनको देखकर फैन्स मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं। तस्वीर में कोई और नहीं बल्कि सचिव जी की बिटिया रानी और बिनोद भाईसाहब हैं।

दरअसल, अशोक पाठक (Ashok Pathak), जिन्होंने ‘पंचायत’ में बिनोद का किरदार निभाया है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की। इसमें उनको सचिव जी की बेटी रिंकी उर्फ सानविका ने साइड से हग किया हुआ है। मतलब दोनों झप्पियां पा रहे हैं लेकिन साइड से। इसको शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन भी लिखा है- दोस्त यार…। इसके बाद सानविका ने भी रिप्लाइ में लिखा है- अरे दोस्त। साथ में एक प्यारी सी इमोजी। दोनों हालांकि पहले भी कई बार फोटोज शेयर कर चुके हैं। और फैन्स ने हमेशा की तरह इस बार भी चुटकी ली है।

फैन्स ने लिए रिंकी और बिनोद के पोस्ट पर मजे

सानविका और अशोक पाठक को साथ में ऐसे देखकर एक यूजर ने लिखा- सचिव जी के ट्रांसफर का नतीजा। एक ने लिखा- सचिव जी माफ नहीं करेंगे। एक ने लिखा- देख रहे हो सचिव जी विनोद को। एक ने लिखा- बिनोद ने कुछ ज्यादा ही देख लिया और रिंकिया को पटा लिया। एक ने कहा- सचिव जी कहेंगे कि ये हमारा बिनोद नहीं हो सकता। एक ने लिखा- ये क्या बिनोद? रिंकी के साथ तुम क्या कर रहे हो। एक ने लिखा- बिनोद कितना बदला लोगे सचिव जी से।

पहले भी साथ पोज दे चुके हैं सानविका और अशोक

बता दें कि इसके पहले भी सानविका ने अशोक पाठक के साथ फोटो शेयर की थी। इसमें भी दोनों हंसते-मुस्कुराते दिखाई दे रहे थे। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद। आराम कर लो। आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक। हमारा अपना इंसानी सीसीटीवी। इसके बाद लोगों ने कमेंट्स किए थे और भर-भरकर चुटकी ली थी। मजेदार रिप्लाई किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles