31.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

Namrata Shirodkar: बीवी के बर्थडे पर महेश बाबू ने लिखा रोमांटिक पोस्ट, तस्वीर शेयर कर लुटाया नम्रता पर प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर 22 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर आकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर ली थी। इन दोनों की शादी को करीब 17 साल पूरे हो चुके हैं। इनके दो प्यारे- प्यारे बच्चे भी हैं। महेश अपनी बीवी पर जान छिड़कते हैं, यही कारण है कि उनके बर्थडे को और भी स्पेशल बनाने के लिए उन्होंने पूरी कोशिश भी की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नम्रता के 51वें जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ रोमांटिक नोट लिखकर महेश बाबू ने बीवी पर प्यार की बरसात की है। इस पोस्ट पर फैंस के कॉमेंट का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हर कोई नम्रता को बर्थडे विश कर रहा है।

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नम्रता की खूबसूूरत तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे एनएसजी! चीजों को समझने के के लिए, हमेशा मेरा साथ देने के लिए और हमेशा रियल बने रहने के लिए, धन्यवाद।’ एक्टर के इस प्यार भरे पोस्ट को महज 3 घंटे में 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

‘हैप्पी बर्थडे मैम’

नम्रता शिरोडकर के बर्थडे पर महेश बाबू का ये प्यार देख फैंस भी खुश हो गए। एक्टर के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और नम्रता का बर्थडे की बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मैम।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अक्का, आप दोनों हमेशा साथ रहना।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles