24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

KRK का बड़ा खुलासा, बोले- जेल में सिर्फ पानी पीकर गुजारे दिन, अब ऐसी हो गई है हालत

वेबवार्ता: एक्टर और सेल्फ-क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) उर्फ KRK जेल से बाहर आने के बाद हर रोज नए ट्वीट्स करते रहते हैं। अब हाल ही में KRK ने बताया कि वो लॉकअप में 10 दिन तक कैसे रहे थे। KRK ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने 10 दिन तक जेल में सिर्फ पानी पीकर गुजारा किया है।

जेल में पानी पीकर किया गुजारा

KRK ने लिखा, “मैं लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी पीकर गुजारा कर रहा था। इसलिए मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।” इसके पहले KRK ने जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहला ट्वीट अपना बदला लेने के बारे में किया था। उन्होंने लिखा था कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। हालांकि, बाद में दूसरे दिन KRK अपनी सफाई देते हुए इस बात से मुकर गए थे।

अपने साथ हुई बुरी चीजें भूल गए हैं KRK

KRK ने अपनी सफाई देते हुए ट्वीट में लिखा, “मीडिया नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस लौट आया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं, मैं उसे भूल गया हूं। मैं मानता हूं कि ये मेरी किस्मत में लिखा था।” KRK को 2020 केस में आपत्तिजनक ट्वीट्स करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

KRK को मिली सशर्त जमानत

KRK को 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, वो दुबई से किसी काम के लिए मुंबई आए थे। इसके बाद KRK को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दरअसल, KRK ने 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक ट्वीट्स करने के लिए केस दर्ज किया गया था। बता दें, KRK पर 2021 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन शोषण का मामला भी दर्ज किया गया था। 9 दिनों तक जेल में रखने के बाद कोर्ट ने दोनों ही मामलों में सुनवाई करने के बाद सशर्त जमानत दी गई है।

KRK ने ट्वीट्स में क्या लिखा था?

KRK ने 2020 में इरफान खान (29 अप्रैल) और ऋषि कपूर (30 अप्रैल) के निधन के बाद ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता। तब मैंने नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि लोग मुझे गालियां देते, लेकिन मैं पहले से जानता था कि ऋषि और इरफान जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका आने वाला है।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles