24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

KRK Arrested: विवादित ट्वीट मामले में अभिनेता केआरके अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

वेबवार्ता: केआरके उर्फ कमाल राशिद खान (KRK Arrested) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और विवादित ट्वीट्स करते रहते हैं। अब उनको मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने साल 2020 में कोई कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था, जिसके बाद जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनको अरेस्ट (KRK Arrested) कर लिया गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें पहले बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दो साल से मुंबई पुलिस केआरके ढूंढ रही थी

दरअसल, केआरके दो साल बाद मुम्बई लौटे थे। और उसके बाद ही मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई कर दी। मलाड पुलिस ने उन्हें अरेस्ट (KRK Arrested) कर लिया है और बोरीवली कोर्ट में आज यानी 30 अगस्त को पेश करेंगे। उनकी गिरफ्तारी एक विवादित ट्वीट की वजह से हुई है।

उन्होंने एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन मे FIR दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस दो साल से कमाल खान को ढूंढ रही थी लेकिन कमाल मुंबई में नही थे। कल जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। पुलिस को पता चला और एयरपोर्ट से ही उनको अरेस्ट कर लिया।

केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। उनके खिलाफ युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब जब वह अरेस्ट हो गए हैं तो राहुल खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करता है। भद्दी भाषाओं का इस्तेमाल करता है। यह सोसाइटी के लिए एक्सेप्टेबल नहीं है। पुलिस ने उसे अरेस्ट करके एक तगड़ा मैसेज दिया है।

सलमान खान ने किया था मानहानि का केस

केआरके बॉलीवुड के बड़े सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। वह सलमान खान और शाहरुख खान तक के बारे में उल्टा-पुल्टा बोल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एक बार सलमान खान ने मानहानि का केस भी ठोंक दिया था। क्योंकि केआरके ने एक्टर की फिल्म राधे का नेगेटिव रिव्यू किया था। भाईजान पर पर्सनल अटैक भी किया था। जिसके बाद गुस्साए सलमान ने कमाल खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

इरफान की मौत पर केआरके का कॉमेंट

वैसे केआरके अरेस्ट क्यों हुए, ये बात साफ नहीं है। लेकिन कई सारे मामले उस साल उनके साथ हुए थे। केआरके ने साल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर भी कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट किया था। उन्होंने के निधन पर लिखा था- ‘मैंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि कोरोना कुछ फेमस लोगों को लिए बिना नहीं जाएगा। मैंने उनके नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि फिर लोग मुझे गालियां देने लगते।’ केआरके ने दूसरा ट्वीट भी किया था। इसमें लिखा था- ‘मुझे पता था कि इरफान और ऋषि कपूर जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका है।’

ऋषि कपूर के लिए केआरके का ट्वीट

वहीं, ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने पर लिखा था-‘ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर ठीक होकर वापस आना, निकल मत लेना। दारू की दुकान दो-तीन दिन बाद खोलने वाली है।’ इसके बाद इनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया था- ‘हमने कमाल राशिद खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील शब्द ) के तहत एफआईआर दर्ज की है।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles