वेबवार्ता: लंबे बाल, दाढ़ी और शेड्स पहने टशन दिखाते सलमान खान (Salman Khan) को नहीं देखा तो देख लीजिए। सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया लुक टीजर रिलीज कर दिया है।
वैसे तो सलमान (Salman Khan) का ये लुक पहले रिवील हो चुका है। मगर नए टीजर वीडियो (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser) में दबंग खान का स्वैग और टशन करीब से देखने को मिलता है।
भाईजान’ का लुक आया सामने
सलमान खान के लुक टीजर की झलक ने भाईजान के फैंस का दिन बना दिया है। फिल्म भाईजान की रिलीज में तो अभी इंतजार है। तब तक के लिए फैंस इस वीडियो को देख एक्साइटेड हो सकते हैं। वीडियो में सलमान खान की स्वैग से एंट्री होती है। टीजर की शुरुआत में सलमान खान बाइक पर बैठकर धमाकेदार एंट्री करते हैं। इसके बाद सलमान ब्राउन शर्ट, डेनिम जींस में फुलऑन टशन के साथ वॉक करते हैं। उनके लहराते बाल, किलर लुक फैंस को दीवाना बना रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया लुक
सलमान खान के लुक की जबरदस्त चर्चा हो रही है। टीजर वीडियो में सलमान का लुक तो कातिलाना है ही बैकग्राउंड स्कोर काफी पावरफुल है। फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सलमान के लुक से इंप्रेस हैं। हंसिका मोटवानी ने फायर, आई हार्ट इमोजी बनाया है। सिद्धार्थ निगम ने लिखा- भाईजान। सलमान खान की पोस्ट पर लोग बॉस, फायर, हार्ट पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स भाईजान पर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान खान का लुक यूजर्स को सुपरकूल लग रहा है।
सलमान ने कंफर्म की शहनाज की एंट्री
सलमान ने अपने इस टीजर के साथ फिल्म में शहनाज गिल की एंट्री भी कंफर्म कर दी है। अभी तक शहनाज गिल के डेब्यू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी। मगर अब सलमान खान ने इसे रिवील कर दिया है। सलमान खान ने ये टीजर फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है जिनमें साउथ एक्टर वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी शामिल हैं। सलमान खान की ये मचअवेटेड फिल्म इस साल 30 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल है।