23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Debina Bonnerjee | देबिना बनर्जी इन्फ्लुएंजा बी वायरस से हुईं संक्रमित, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। एक्ट्रेस इन्फ्लुएंजा बी वायरस (Influenza B Virus) से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में देबिना बनर्जी अपने फैमिली के साथ श्रीलंका टूर पर गई थी। जहां से वापस लौटने के बाद वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जब उन्होंने अपना चेकअप करवाया तो उन्हें पता चला की वो इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं।

हालांकि, अब वो रिकवर कर रही हैं और इस संक्रमण से देबिना बनर्जी के पति और एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी दोनों बेटियां लियाना और दिविशा सुरक्षित हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी इन्फ्लुएंजा बी वायरस की रिपोर्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने रिपोर्ट शेयर कर लिखा, “इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित मम्मा ठीक हैं! अब अपने बच्चों से दूर हैं। मातृत्व कुछ भी हो लेकिन आसान है, इसके लक्षण – बुखार और खांसी”

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2023 03 01 at 9.42.15 AM 1

उनके इस बिमारी के बारे में जानकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि वैलेंटाइंस डे के मौके पर देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ श्रीलंका गए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles