वेडिंग वेन्यू की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। संगीत सेरिमनी का भी एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में हैं। इस वीडियो में होने वाली दुल्हनिया वाइट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ और वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मेहमान डांस करते नजर आ रहे हैं।
संगीत सेरिमनी में पहुंचे सेलेब्स
Athiya Shetty और KL Rahul की संगीत सेरिमनी के लिए सितारे बन-ठनकर पहुंचे। फोटोग्राफ रोहन श्रेष्ठा, क्रिकेटर वरुण आरोन और ऋतिक भसीन के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे। संगीत में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। उनकी बहन अंशुला भी नजर आ रही हैं।
अथिया शेट्टी के संगीत में पहुंचे सेलेब्स, फोटो: ETimes
पपाराजी के लिए लगाया टेंट, खाने की व्यवस्था
सभी रस्मों और फंक्शन के लिए सुनील शेट्टी के फार्महाउस को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है। पपाराजी भी खंडाला वाले फार्महाउस के बाहर अपना अड्डा जमाए बैठे हैं। उनके लिए सुनील शेट्टी ने न सिर्फ टेंट लगवाए बल्कि खाने का भी बंदोबस्त किया है। सुनील शेट्टी ने पपाराजी से एक मुलाकात भी की। उन्होंने पपाराजी से वादा किया कि शादी के बाद वह बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल को पपाराजी से मिलवाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कल लेके आता हूं बच्चों को। आपने जो प्यार दिखाया है, उसके लिए बहुत-बहुत थैंक यू।’
शादी के बाद पपाराजी से मिलेंगे अथिया-केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के प्यार की कहानी 2019 में शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। कुछ समय तक अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था। लेकिन सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया। तब से दोनों साथ हैंगआउट करते और सोशल मीडिय पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते नजर आते हैं।