27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

Bigg Boss Bhojpuri Stars: अक्षरा सिंह से खेसारी तक, ‘बिग बॉस’ के घर में गरदा उड़ा चुके हैं ये भोजपुरी सितारें

Bigg Boss Bhojpuri Stars: सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 16 की शूरुआत होने वाली है। टीआरपी के गेम में आगे रहने वाला ये शो 15 सीजन का शानदार सफर पूरा कर चुका है। इस साल 1 अक्टूबर से 16वें सीजन का आगाज किया जाएगा। बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक और कॉमेडी इंडस्ट्री तक, ‘बिग बॉस’ के घर में हर बैकग्राउंड के लोग रह चुके हैं। शो में खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, रश्मि देसाई और निरहुआ जैसे भोजपुरी सितारों का भी खुब जलवा रहा है। आइये मिलते हैं उन सेलेब्रिटीज से जिन्होनें शो का हिस्सा रहकर घर की रौशन में चार चांद लगाई है।

1. खेसारी लाल यादव
हिट मशीन के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ‘बिग बॉस’ सीजन 13 का हिस्सा रह चुके हैं। खेसारी ने अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को खूब हंसाया है। शो के दौरान घर में काम और टास्ट में भी खेसारी आगे नजर आए। एक्टर ने भले ही शो की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन फैंस का दिल जरूर जीत लिया।

खेसारी लाल यादव

2. अक्षरा सिंह
भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह, साल 2021 में ‘बिग बॉस’ ओटीटी का हिस्सा रहीं। अक्षरा के दमदार परफॉर्मेंस ने न सिर्फ उनकी फैंन फॉलोइंग बढ़ाई बल्कि उन्हें मिलिंद गाबा जैसा सच्चा दोस्त भी दिया। एक्ट्रेस का पूरे सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। शो के दौरान भोजपुरिया जवार को भी अपनी फेवरेट अदाकारा अक्षरा सिंह के बारे में निजी जानकारियां भी हासिल हुईं।

3. रश्मि देसाई
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। बाद में भोजपुरी सिनेमा को बाय- बाय बोलकर रश्मि ने टीवी का रुख कर लिया। ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में एक्ट्रेस ने दमदार एंट्री मारी थी, लेकिन ट्राफी के करीब आकर भी जीत न सकीं। इसके बाद रश्मि सीजन 15 का भी हिस्सा रहीं। इस बार ट्रॉफी के काफी करीब जाकर भी रश्मि उसे हासिल न कर सकीं। हालांकि उनके परफॉरमेंस को फैंस ने खूब सराहा है।

rashmi desai

रश्मि देसाई

4. मनोज तिवारी
भोजवुड के फेमस एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का जलवा भी ‘बिग बॉस’ में दिखा था। एक्टर ‘बिग बॉस’ सीजन 4 में नजर आए थे। शो में वो डॉली बिंद्रा के साथ लड़ाई की वजह से अक्सर चर्चा में रहते थे।

manoj tiwari

मनोज तिवारी

5. रवि किशन
भोजपुरी एक्टर रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी का परचम लहराने के बाद रवि किशन ने ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में एंट्री ली। पहले ही सीजन में गरदा उड़ाते इस एक्टर के परफॉर्मेंस को कोई भूल नहीं सकता है। रवि किशन ‘बिग बॉस’ सीजन 1 के दूसरे रनर-अप बने थे।

ravi kishan

6. मोनालिसा
भोजपुरी की सेनसेशन क्वीन मोनालिसा ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को हिस्सा रहीं। शो में उनकी अदाओं की खूब चर्चा हुई। पूरे शो के दौरान, एक्ट्रेस ने अपने फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। ‘बिग बॉस’ से घर में उन्होंने 98 दिन गुजारे, जिसके बाद एक्ट्रेस एलिमिनेशन का शिकार होकर घर से बेघर हो गईं।

monalisa

7. विक्रांत सिंह
भोजपुरी के जाने माने कलाकार और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ‘बिग बॉस’ के उसी सीजन का हिस्सा थे जिसमें मोनालिसा आई थीं। एक्टर के परफॉर्मेंस से ज्यादा रोमांस के चर्चे रहे। मजे की बात ये है कि लंबे समय से एक- दुजे को डेट कर रहे मोनालिसा और विक्रांत ने ‘बिग बॉस’ के घर में ही शादी भी कर ली। शादी पूरे धूमधाम से बिग बॉस के सेट पर कराई गई। बाद में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि हमने इसके लिए एक भी पैसे भी नहीं लिए थे।

8. राखी सावंत
भोजपुरी एक्ट्रेस राखी सावंत एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज हैं। राखी शो के सीजन 1 और 14 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 15’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। राखी ने इस साल सीजन 16 में भी एंट्री लेने की इच्छा जताई है। अब राखी की ये इच्छा पूरी होगी या नहीं इसका खुलासा बिग बॉस ही करेंगे।

rakhi sawant

राखी सावंत

9. दिनेश लाल यादव निरहुआ
भोजपुरिया जवार के दिलों की धड़कन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा रहे हैं। निरहुआ की भोजपुरी फिल्में पर्दे पर हमेशा ही सुपरहिट साबित रही हैं। बिग बॉस के घर में भी निरहुआ की सच्चाई और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो के बाद सिर्फ यूपी- बिहार ही नहीं, देशभर के लोग एक्टर को जानने लगे। हालांकि निरहुआ लंबी पारी नहीं खेल सके और पहले हफ्ते ही घर से बेघर हो गए।

10. संभावना सेठ
बिंदास बेब के नाम से मशहूर संभावना सेठ उस वक्त बिग बॉस का हिस्सा रहीं जब शो में हाई वोल्टेज ड्रामा बना रहता था। एक्ट्रेस ने शो के दूसरे ही सीजन में जोरदार एंट्री मारी थी। बिग बॉस से निकलने के बाद संभावना ने टीवी और दूसरी वेब वार्ताओं में ज्यादा काम किया है। एक वक्त के बाद संभावना सेठ ने भोजपुरी को अलविदा कर दिया। एक्ट्रेस ने यूट्यूबर के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है, जिसमें वो काफी जमकर चौके- छक्के लगा रही हैं।

sambhavna seth

संभावना सेठ

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles