17.1 C
New Delhi
Tuesday, December 5, 2023

Bigg Boss 16: दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री से किया इनकार, शालीन भनोट के नाम पर लगी मुहर!

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़ी हर साल अफवाहें उड़ती हैं। फिर चाहे वह कंटेस्टेंट्स के बारे में हो या फिर उसके सेट के बारे में। चाहे वह सलमान खान की फीस के बारे में हो या फिर उसके प्रीमियर की तारीख के बारे में। फैनपेज पर अलग-अलग बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि बिग बॉस 16 से जुड़ी कई अफवाहें साफ हो गई हैं। मेकर्स ने उसके शुरू होने का दिन-तारीख सब बता दिया है। बस रह गया है तो उसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम। पहले 17 एक्टर्स की लिस्ट आई थी। इसमें अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी का जिक्र किया गया था लेकिन बाद में अर्जुन ने इसे रिजेक्ट कर दिया। वहीं अब दिव्यांका त्रिपाठी ने भी फैन्स को झटका दिया है। दूसरी ओर शालीन भनोट का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।

एकता कपूर के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को आखिरी बार रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था। यहां उन्होंने खतरनाक-से-खतरनाक स्टंट को चुटकियों में करके सभी को हैरान कर दिया था। होस्ट ने तो इनका नाम मगर रानी रख दिया था। लोगों ने उनको इसमें खूब पसंद किया था। हालांकि वह शो नहीं जीत पाई थीं। उन्हें फर्स्ट रनर अप आकर ही संतोष करना पड़ा था।

Bigg Boss 16: क्‍या मुनव्वर फारूकी का ‘बिग बॉस 16’ से कट गया पत्ता, सलमान के शो से नहीं हो पाई डील?
शालीन भनोट आएंगे ‘बिग बॉस 16’ में?
बिग बॉस 16 के फैन पेज के मुताबिक, एक्टर शालीन भनोट का नाम शो के लिए सामने आ रहा है। वह इस शो के कंफर्म सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं। अगर वह इस शो से स्क्रीन पर वापसी करते हैं तो फैन्स के लिए ये बड़ी खुशखबरी होती है। शालीन भनोट ने ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘आहट’, ‘संगम’, ‘नागिन’, ‘एयर होस्टेज’, ‘दिल मिल गए’ जैसे चर्चित शोज किए हैं। इसके अलावा वह नच बलिए 4 के विनर भी रह चुके हैं। इसमें उन्होंने अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के साथ हिस्सा लिया था। वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में वह बलराज को सपोर्ट करने के लिए आए थे।

navbharat timesFaisak Khan: फैसल खान बोले- आमिर खान के पिंजरे में कैद रह चुका हूं, अब बिग बॉस में कैद नहीं होना, आजादी चाहिए
‘बिग बॉस 16’ में दिव्यांका त्रिपाठी ने काटा खुद का पत्ता
KKK 11 के बाद खबर आई की दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो Bigg Boss 16 में देखा जाएगा। उनका नाम यहां तक कि कंफर्म भी बताया जा रहा था लेकिन शो के शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले एक्ट्रेस ने भांडाफोड़ कर दिया। ट्वीट कर उन्होंने लिखा- नमस्ते! चूंकि मेरे सभी प्रशंसक और दर्शक जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, इसलिए मैं यह ट्वीट करने के लिए मजबूर हूं कि मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं। इस संबंध में आप जो कुछ भी सुन और पढ़ रहे हैं वह झूठी खबर है। हमेशा अपार प्यार के लिए धन्यवाद!

navbharat timesSofia Hayat: एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुईं सोफिया हयात, बोलीं- मौत के करीब हूं इसलिए सबको माफ करना जरूरी हैnavbharat timesAkanksha Puri: ‘मीका दी वोटी’ के बाद आकांक्षा पुरी ‘बिग बॉस 16’ का भी बनेंगी हिस्सा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिव्यांका त्रिपाठी के फैसले से फैन्स हुए खुश
दिव्यांका के इस खबर को सुनकर कुछ को दुख भी हुआ और कुछ ने खुशी जाहिर की। सोशल मीडिाय पर फैन्स वैसे पहले से ही दावा कर रहे थे कि एक्ट्रेस इस तरह का शो बिलकुल नहीं करेंगी। उन्होंने खतरों में अपना जलवा जरूर दिखाया लेकिन वह बिग बॉस जैसे शोज का हिस्सा नहीं होंगी।

navbharat timesBigg Boss 16 Premiere: इस दिन से शुरू होने जा रहा है ‘बिग बॉस 16’, सलमान खान करेंगे सबका ‘स्वैग से स्वगात’
‘बिग बॉस 16’ कंफर्म कंटेस्टेंट्स लिस्ट
बिग बॉस 16 में आने वालों की सूची में कनिका मान, जन्नत जुबैर, शिविन नारंग, मदिराक्षी मुंडले, प्रकृति मिश्रा, फैसल शेख, मुनव्वर फारूकीस फहमान खान, सुम्बुल तौकीर खान, चारू असोपा, राजीव सेन और टीना दत्ता का भी नाम सामने आ चुका है। हालांकि सभी नाम फैन पेज की तरफ से ही बताए गए थे। अब देखना ये है कि कौन-कौन इसका हिस्सा बनता है और कौन उन्हें आगे जॉइन करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles