Remo D’souza का घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत
मुंबई, 19 दिसंबर (वेबवार्ता)। मशहूर कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D’souza) को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक पड़ा था।
इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उनकी ऐंजियोप्लास्टी की गई थी। अब रेमो (Remo D’souza) की तबीयत पहले से काफी बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रेमो (Remo D’souza) अब घर लौट आए हैं और उनका जोरदार स्वागत किया गया है।
दरअसल रेमो (Remo D’souza) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्लो मोशन वीडियो शेयर कर फैन्स को बताया है कि उनकी तबीयत अब ठीक है।
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया, मैं वापस आ गया हूं। इस खूबसूरत स्वागत के लिए शुक्रिया गैब्रिएल डिसूजा, ऐडोनिस और एडी रॉकवुड और मेरे सभी दोस्तों को शुक्रिया।’
View this post on Instagram
बता दें कि पिछले हफ्ते ही शुक्रवार को रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद रेमो को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी ऐंजियोप्लास्टी हुई थी।
कई दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद रेमो की हालत में अब सुधार है। उम्मीद है कि कुछ दिनों के बाद रेमो एक बार फिर काम पर लौट आएंगे।