Kartik Aaryan बने ‘Arjun Pathak’, शेयर किया है ‘Dhamaka’ का फर्स्ट लुक
मुंबई (वेबवार्ता)। बॉलिवुड के नए फेवरिट चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म ‘Dhamaka’ की घोषणा की थी। अब कार्तिक (Kartik Aaryan) ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक के कैरक्टर का नाम अर्जुन पाठक होगा।
कार्तिक (Kartik Aaryan) इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक की तस्वीर में लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के कपड़ों पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में 21वीं सदी में न्यूज चैनलों के कामकाज के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखेंगे जो मुंबई के एक आतंकवादी हमले की लाइव कवरेज कर रहा है। इस फिल्म को राम माधवानी बना रहे हैं जो इससे पहले सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ बना चुके हैं।
बता दें कि पिछली बार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे जो ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। ‘धमाका’ के अलावा कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी काम कर रहे हैं।