New Delhi: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और उनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय को इससे पहले बेटी आराध्या के साथ घर पर होम क्वॉरेंटीन किया गया था।
बता दें कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और आराध्या को सांस लेने में तकलीफ हुई तो डॉक्टर्स चेकअप करने के लिए घर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर ऐक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Breaking | Aishwarya Rai Bachchan and daughter Aaradhya, who were earlier tested COVID-19 positive, have now been admitted to hospital. pic.twitter.com/32BxIwQqQk
— TIMES NOW (@TimesNow) July 17, 2020
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। वहीं, अमिताभ बच्चन रोजाना अपने फैंस का सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा कर रहे है, जो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
Mumbai: Actor Aishwarya Rai Bachchan admitted at Nanavati Hospital. Earlier, she was home quarantined after she tested positive for #COVID19. (File pic) pic.twitter.com/KIhw7OsgHc
— ANI (@ANI) July 17, 2020
बताते चलें कि बीएमसी ने रविवार की सुबह ही अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का सैनिटाइजेश किया था और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं, अमिताभ बच्चन के चार बंगले सील कर दिए गए हैं।