12.1 C
New Delhi
Thursday, December 7, 2023

Vodafone Layoff | वोडाफोन का बड़ा फैसला, इस देश में 1000 कर्मचारियों की होगी छंटनी

मुंबई, (वेब वार्ता)। इस समय आर्थिक मंदी के कारण दुनिया भर की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों (Workforce) की छंटनी (Job Layoff) कर रही हैं। इनमें ट्विटर (Twitter), मेटा और ऐप्पल (Apple), अमेज़ॅन (Amazon), माइक्रोसॉफ्ट और गूगल पैरेंट,अल्फाबेट (Alphabet) के साथ-साथ मेटा (Meta) कंपनियां शामिल हैं। मेटा कंपनी दूसरी बार कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है। इस दूसरे दौर में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

वर्कफोर्स में से 5% की कटौती

अब इसमें टेक कंपनियों के अलावा टेलीकॉम कंपनियां भी शामिल हो गई हैं। टेलिकॉम कंपनी Vodafone भी छंटनी करने जा रही है। पॉपुलर कंपनी Vodafone 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। 1,000 लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने का मतलब है कि कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स में से 5% की कटौती पर विचार कर रही है। वोडाफोन कंपनी ने यह जानकारी साझा की है। ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी इटली (Italy) में अपनी इकाइयों की संख्या कम करना चाहती है, कंपनी के दो शीर्ष अधिकारियों ने बताया। इसके लिए कंपनी ने काफी लागत बचाने का फैसला किया है।

लंदन में कई कर्मचारियों को पिंक स्लिप भी जारी

वोडाफोन कंपनी इटली में 1000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोडाफोन इटालिया ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि रेवेन्यू में गिरावट के कारण वोडाफोन को दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च तक वोडाफोन इटालिया में कुल 5,675 कर्मचारी थे। 2023 की शुरुआत में कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि वोडाफोन ने लंदन में कई कर्मचारियों को पिंक स्लिप भी जारी की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles