15.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, बरेली में सोना महंगा, लखनऊ में सस्ता, आगरा और गोरखपुर में जानें चांदी के रेट

UP Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 23 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57800 प्रति किलो थी।

कानपुर में सोने के दाम बढ़े हैं जबकि चांदी के रेट में कोई अंतर नहीं दिखा है। गुरुवार को सोना 51350 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51400 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो थी। आगरा में सोना के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं।  गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही। शुक्रवार को को सोना 52300  प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में शुक्रवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। यही रेट गुरुवार को भी थे। यहां दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं दिखा है। बरेली में सोना और चांदी दोनों के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। वहीं शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58600 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles