UP Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 24 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा फिर सोने के रेट कम हुए हैं, जबकि चांदी रेट स्थिर रहे। बरेली की बात करें तो यहां सोना और चांदी दोनों के रेट बढ़े हैं। कानपुर में सोने का दाम स्थिर रहा, जबकि चांदी में कमी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 53650 प्रति दस ग्राम और चांदी 65600 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53650 प्रति दस ग्राम और चांदी 65600 प्रति किलो रही।
आगरा में लगातार दूसरे दिन भी सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट स्थिर दिखे। शुक्रवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 65900 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 65900 प्रति किलो रही। गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन भी सोने और चांदी के दाम में स्थिर रहे। शुक्रवार को सोना 56800 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 56800 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही।
बरेली में सोना-चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 53750 प्रति दस ग्राम और चांदी 64600 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53950 प्रति दस ग्राम और चांदी 65200 प्रति किलो रही।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।