16.1 C
New Delhi
Tuesday, December 5, 2023

UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर-आगरा में सोना-चांदी के रेट में बड़ा उछाल, बरेली में चांदी सस्ती

UP Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 19 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोने में मामूली रेट बढ़े है। हालांकि चांदी स्थिर रही। वहीं गोरखपुर-आगरा में सोना-चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि बरेली में चांदी के रेट में गिरावट नजर आई।

कानपुर में सोने के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी दिखी जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। शनिवार को सोना 53400 प्रति  दस ग्राम और चांदी 65200 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 53500 प्रति  दस ग्राम और चांदी 65200 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शनिवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 64800 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 65100 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में भी चांदी-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। शनिवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 54800 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही।

बरेली में सोना के दाम बढ़े जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 53600 प्रति दस ग्राम और चांदी 64500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 53750 प्रति दस ग्राम और चांदी 64200 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles