33.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

UP Gold Silver Price Today: आगरा में सोना और चांदी के रेट में बड़ा उछाल, गोरखपुर में सोना सस्ता, जानें नए रेट

लखनऊ, (वेब वार्ता)। भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 2 फरवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। बजट का असर सोना-चांदी दोनों के रेट पर भी दिखाई दिया। आगरा और गोरखपुर में चांदी के रेट में बड़ा इजाफा देखने को मिला है जबकि आगरा में सोना महंगा और गोरखपुर में सोना सस्ता दर्ज किया गया।

कानपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी।  मंगलवार को सोना 57600 प्रति दस ग्राम और चांदी 68300 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 58300 प्रति दस ग्राम और चांदी 69300 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी में भारी उछाल देखने को मिला है। बुधवार को सोना 58400 प्रति दस ग्राम और चांदी 69200 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 58800 प्रति दस ग्राम और चांदी 71000 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना के रेट में गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 71000 प्रति किलो रही।

बरेली में भी अन्य जिलों की तरह सोना-चांदी दोनों में तेजी देखी गई। बुधवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67800 प्रति किलो रही। गुरुवार को बरेली में मार्केट बंद रहने के कारण रेट नहीं मिल सके।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles