34.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

बवाल मचाने आ रही MAHINDRA की नई दमदार ELECTRIC SUV

लोग काफ़ी लंबे समय से महिंद्रा की e-SUV का इंतजार कर रहे थे। अब इस लंबे इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। बता दें कंपनी 2 महीने बाद यानी सिंतबर में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को मार्केट में लाने वाली है।

महिंद्रा को भारत के अलावा अन्य देशों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रसार के लिए ब्रिटेन के एक डिवेलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) से 1,925 करोड़ रुपए का निवेश मिला है। दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम करेंगी। ये नई ईवी की टेक्नोलॉजी पर फोकस करेंगी। महिंद्रा देश के SUV सेगमेंट में सबसे ऊपर है। ऐसे में महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी जड़ें जमा चुकी टाटा मोटर्स को टक्कर देगी।

15 अगस्त को पेश होंगे मॉडल : महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटो एंड फार्स सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने कहा है कि ‘हमारी कंपनी देश में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में लीडिंग पोजिशन पर आने की तैयारी में है। आने वाले समय में बेहतर डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नॉलजी और जबरदस्त बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होंगी।

15 अगस्त को वो ब्रिटेन में अपनी 3 इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेंगे। इसके बाद सितंबर में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XUV400 भी इंडियन मार्केट में डेब्यू करेगी। XUV400 का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV, नेक्सन EV मैक्स, MG ZS EV के साथ दूसरी कारों को भी टक्कर देगी।’

कुछ ऐसा होगा इसका लुक : महिंद्रा XUV400 के लुक और फीचर्स की बात करें तो ये SUV XUV300 से इंस्पायर्ड होगी और कुछ वैसी ही दिखेगी। पर XUV400 इलेक्ट्रिक XUV300 के मुकाबले ज्यादा लंबी होगी। इसकी लंबाई 4.2 मीटर के करीब होगी। इसे महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल एंड मॉड्यूलर आर्किटेक्टर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें सूत्रों के मुताबिक इस SUV क शानदार लुक और फीचर्स वाली इस इलेक्ट्रिक SUV को 350V और 380V बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 200km से 375km तक हो सकती है। इसकी मोटर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है। उसके लिए आपको सितंबर तक का इंतजरा करना पडे़गा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles