16.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

LPG Cylinder Price | नए साल के पहले ही दिन लोगों को ‘महंगाई’ का जोरदार ‘झटका’, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट्स

नई दिल्ली। नए साल के आज पहले दिन LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) को लेकर आम जनता लोगों को फिर एक झटका मिला है। हालंकि साल 2023 के पहले दिन भले ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव ना हुआ हो, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत में आज इजाफा देखने को मिला है।

जी हां, आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है। इस बार यह यह तेजी 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक आई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों  में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैसे बीते साल 2022 घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई इसमें कोई भी बड़ा बदलाव नहीं आया है।

आइए आपको भी बताते हैं कि, आज देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब कितने हो चुके हैं।

  • दिल्ली: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा होने से अब दाम 1769 रुपये हो गए हैं।
  • कोलकाता: यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपये बढ़ने से अब इसके लिए 1869.5 रुपये देने होंगे।
  • मुंबई: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का बढ़त होने से अब इसके दाम 1721 रुपये हो गए हैं।
  • चेन्नई: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये का इजाफा, अब दाम 1917 रुपये हुए।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं कोई बदलाव  

  • दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल 1053 रुपये।
  • कोलकाता: यहां जुलाई से दाम 1079 रुपये ही हैं।
  • मुंबई: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये/सिलेंडर हैं।
  • चेन्नई: घरेलू गैस सिलेंडर के लिए फिलहाल 1068.50 रुपये ही चुकानें होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles