वेबवार्ता: MG Air EV: भारत में हमें जो एमजी मोटर (MG Motor) के प्रोडक्ट्स मिलते हैं वो चीन की फर्म SAIC-Wuling-GM के रिब्रैंडेड प्रोडक्ट्स होते हैं। उदाहरण के लिए, एमजी हेक्टर जिसका नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल भारत में लॉन्च होने वाला है, यह कार चीन में Baojun 530 नाम से सेल की जाती है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है।
चीन के साथ ये प्रोडक्ट्स भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। चीन में कई मिनी इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सेल किए जाते हैं जो वहां के बाजार में काफी पॉपुलर हैं। ये कारें Kei कार सेगमेंट से प्रेरित लगती हैं जो कि जापान में बहुत लोकप्रिय है। जापान में सेल की जाने वाली Alto Lapin LC मॉडल Kei सेगमेंट की कार है।
एमजी की कनवर्टिबल मिनी इलेक्ट्रिक
MG Air EV जिसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह कार होंगगुआंग मिनी ईवी से मिलती है। अगर आप होंगगुआंग मिनी ईवी के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें कि यह कार चीन में सबसे ज्यादा सेल की जाने वाली कारों में शुमार की जाती है। इस कारें भीड़ भाड़ वाली सड़को पर काफी यूजफुल होती है। ऐसी सड़के चीन और भारत जैसे देशों में खूब पाई जाती हैं। MG Mini EV Cabriolet Black भी ऐसी ही कार है।
कॉन्सेप्ट कार पर आधारित
यह एक कॉन्सेप्ट कार पर आधारित है जिसे 2021 शंघाई मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। मिनी ईवी कैब्रियोलेट में भी शानदार इंटीरियर्स दिए गए हैं। इसमें सी-शेप के एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलाइट्स, बम्पर में एक बुलेट के शेप का एलईडी डीआरएल, एक्स-शेप की एलईडी टेललाइट्स जैसे बढ़िया फीचर्स मिलते हैं।