30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

स्टेट बैंक की मार से लाखों ग्राहक प्रभावित, लोन की इंटरेस्ट रेट बढ़ी, EMI में इजाफा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। अगर आप अगले कुछ दिनों में लोन (Loan) लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक दुखद खबर है। रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 फरवरी को अपनी लेंडिंग पॉलिसी में रेपो रेट 0.5% बढ़ा दी है। रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ने के बाद देश के कई बड़े निजी और सरकारी बैंकों ने अपनी इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) बढ़ा दी हैं। बढे हुए रेपो रेट से होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), पर्सनल लोन कंस्यूमर्स के लिए और महंगे हो जाएंगे।

कंस्यूमर्स की जेब पर पड़ेगा असर

इसका मतलब है कि ग्राहकों को लोन लेने के लिए पहले की तुलना में एक्स्ट्रा ईएमआई चुकानी होगी। इसका सीधा असर कंस्यूमर्स की जेब पर पड़ेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक नए रेट 15 फरवरी से लागू हो गई हैं। एसबीआई (SBI) ने ओवरनाइट MCLR रेट 1 महीने के लिए 8% से बढ़ाकर 8.10%, 3 महीने के लिए 8% से बढ़ाकर 8.10% कर दिया है। जबकि 6 महीने के लिए 8.30% से 8.40%,1 साल के लिए 8.40% से बढ़ाकर 8.50%, 2 साल के लिए 8.50% से बढ़ाकर 8.60% और तीन साल के लिए 8.60% से बढ़ाकर 8.70% कर दिया गया है।

FD पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग समय के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दी हैं। SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की न्यूनतम 1 से 5 साल की अवधि की जमा पर इंटरेस्ट रेट 5% तक बढ़ा दी है। कर्ज महंगा करने के साथ ही बैंक जमा पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ा रहे हैं। इससे पहले 13 दिसंबर 2022 को SBI ने FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles