25.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

सरकार ने कहा, ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1,365 पद खाली’

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1,365 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 703 पद रिक्त हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 1,042 और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में 301 पद रिक्त हैं।

सिंह ने कहा कि रिक्तियों का होना एवं उनका भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है और केन्द्र सरकार का यह प्रयास है कि रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस सहित सिविल सेवाओं में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने हेतु सिविल सेवा परीक्षाओं (सीएसई) का आयोजन करता है।

सिंह ने कहा कि आईएएस और आईपीएस पदोन्नति कोटा की रिक्तियों को भरने के लिए राज्य सरकारों के साथ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा चयन समिति बैठकों का आयोजन किया जाता है। सरकार ने सीएसई-2022 तक सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती को बढाकर 180 कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles