23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Gautam Adani बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्सियत, Mukesh Ambani टॉप-10 में भी नहीं

वेबवार्ता: बिजनेस टाइकून गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के पहले ऐसे शख्स हैं, जो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें गौतम अडानी विश्व की तीसरी सबसे अमीर शख्सियत हैं।

गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति 137 बिलियन डॉलर हो गई है। वह अब सिर्फ टेल्सा के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) और अमेजऩ के संस्थापक जेफ बेजोस (jeff bezos) से पीछे हैं। यह पहली बार है जब किसी एशियाई शख्स ने दुनिया के शीर्ष तीन सबसे अमीरों की लिस्ट में जगह बनाई है।

भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और चीनी कंपनी अलीबाबा समूह के जैक मा (Jack Ma) भी इस ऊंचाई तक नहीं पहुंचे हैं। अडानी समूह को देश का सबसे बड़ा कोयला व्यापारी भी कहा जाता है।

एलन मस्क की कुल संपत्ति 251 बिलियन डॉलर, जबकि अमेजऩ के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 153 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी लुई वुइटन के सहसंस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है। बर्नार्ड अरनॉल्ट लक्जरी फैशन में एक ग्लोबल लीडर हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भी अडानी सुखिऱ्यों में थे।

अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी किया था कि अडानी फर्म भारत के शीर्ष समाचार नेटवर्क में से एक एनडीटीवी में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार हैं। गौतम अडानी ने अकेले 2022 में अपने खाते में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं, जो किसी और की तुलना में पांच गुना अधिक है। उन्होंने पहली बार फरवरी में मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ दिया था।

          कौन                         कितना अमीर

1.     एलोन मस्क                  251 बिलियन डालर
2.     जेफ बेजोस                  153 बिलियन डालर
3.     गौतम अडानी                137 बिलियन डालर
4.     बर्नार्ड अर्नाल्ट                136 बिलियन डालर
5.     बिल गेट्स                    117 बिलियन डालर
6.     वारने बफ्फेट                 100 बिलियन डालर
7.      लैरी पेज                     100 बिलियन डालर
8.     सर्गई ब्रिन                    95.8 बिलियन डालर
9.     स्टीव बॉमर                   93.7 बिलियन डालर
10.   लैरी एलीसन                  93.3 बिलियन डालर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles