23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 29, 2023

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, कार एक्सीडेंट में गई जान

वेबवार्ता: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है।

मुंबई के पास पालघर में उनकी कार हादसे (Cyrus Mistry Car Accident) का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत (Cyrus Mistry Death) की पुष्टि की है।

अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे साइरस मिस्त्री

हादसे (Cyrus Mistry Death) के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि साइरस मिस्त्री की कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त कार का Video

साइरस मिस्त्री के साथ थे कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोले, अनाहिता पंडोले, डेरियस पंडोले सवार थे। इनमें से साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का निधन हो गया है। बाकी दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनाहिता पंडोले चला रही थीं कार

अनाहिता पंडोले स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और डेरियस पंडोले की पत्नी हैं। डॉ. अनाहिता कार चला रही थीं। इस हादसे में वह घायल हुई हैं। उन्हें अब मुंबई लाया जा रहा है और ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया जाएगा।

दुर्घटनाग्रस्त कार स्थानीय पुलिस के अनुसार, MH 47 AB 6705 नंबर की एक मर्सिडीज कार एक पुल पर चरोटी के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चार लोग सवार थे, जिनमें मिस्त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई।

आयरलैंड में हुआ था जन्म

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था।

2012 में बने थे टाटा संस के चेयरमैन

साल 2006 में पालोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे साइरस मिस्त्री टाटा संस के साथ जुड़े थे। इसके बाद दिसंबर 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। टाटा संस के चेयरमैन बनाए जाने के 4 साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ”श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

मिस्त्री की मौत से गहरा दुख हुआ: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ऊं शांति।

दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी: स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट में लिखा, ”एक सौम्य आत्मा, एक दृष्टि और एक मिशन वाला व्यक्ति… साइरस को मैं हमेशा उन्हें दयालुता के प्रतीक के रूप में याद रखूंगी। उनके निधन की खबर सदमे के रूप में आती है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles