24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023

Adani-Hindenburg Dispute | अडाणी-हिंडनबर्ग विवादः जांच की समयसीमा बढ़ाने के लिए SEBI ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अडाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमत में हेराफेरी और नियामक प्रकटीकरण (Adani-Hindenburg Dispute )  में चूक के आरोपों की जांच पूरी करने की समयसीमा बढ़ाने के लिए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का रुख किया है। सेबी ने जांच की समयसीमा छह महीने बढ़ाने का अनुरोध किया है।

शीर्ष अदालत ने दो मार्च को सेबी से कहा था कि वह दो महीने के भीतर मामले की जांच पूरी करे। इसके साथ ही न्यायालय ने भारतीय निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन भी किया था। अमेरिकी शॉर्टसेलर ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर हेराफेरी से शेयरों की कीमत बढ़ाने का आरोप लगाया था। समूह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। न्यायालय के समक्ष दायर एक आवेदन में सेबी ने कहा, ”वित्तीय गलत बयानी, विनियमों की धोखाधड़ी और/या लेनदेन की धोखाधड़ी से संबंधित संभावित उल्लंघनों का पता लगाने की कार्रवाई को पूरा करने में छह और महीने लगेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles