28.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए

मुंबई
 अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक महीने से भी कम समय में एक और अरबपति को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के मुताबिक, 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पछाड़ दिया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, वे 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब भी विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आज दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं। उनके ऊपर यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles