27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

सामयिक विश्लेषण : भारत के हुए चंदा मामा, लहराया तिरंगा

-प्रभुनाथ शुक्ल-

Prabhunath Shuklaभारत के चंद्रयान मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थी। आखिरकार हमारे वैज्ञानिकों ने अथक प्रयास के बाद चांद पर तिरंगा लहरा दिया। क्योंकि रूस के लूना-25 की असफलता के बाद दुनिया सख्ते में थी। चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा था। यह भारत के लिए गर्व का विषय है। चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर उतार कर भारत ने दुनिया को के सामने अपनी अंतरिक्ष क्षमता का लोहा मनवा लिया है। हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक रात-दिन लगे हुए थे। भारत की सफलता को देखने के लिए पूरी दुनिया अपनी निगाहें गड़ाई थी। पूरे देश में एक उत्सव का माहौल रहा। इसरो की तरफ से चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किए जाने से देश में एक अलग तरह का माहौल था।

इसरो के कंट्रोल सेंटर से सीधा लाइव प्रसारण किया जा रहा था। भारत और पूरी दुनिया के लिए यह बेहद अद्भुत और आनंददायक रहा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जो दक्षिणी ध्रुव के करीब चंद्रयान- 3 को लैंडिंग कराने में कामयाब रहा है। इस सफलता के बाद दुनिया भर को चांद का और अत्यधिक रहस्य जानने में सफलता मिलेगी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जहां यह यह उतरेगा वह इलाका बेहद ठंडा है। वहां का तापमान 230 डिग्री सेल्सियस माइनस में है। चंद्रताल का एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर है। भारतीय वैज्ञानिकों ने चार साल तक अथक प्रयास के बाद चंद्रयान-2 की गलतियों से सीख लेकर उसकी खामिया दूर किया।

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे कम खर्च में हमारे वैज्ञानिकों ने बुलंदी का झंडा गाड़ा है। हम चाँद को जीतने में कामयाब हुए हैं। इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरि कोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान -3 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया था। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम का सबसे बड़ा भरोसा है।बेंगलुरु से सीधा प्रसारण देखकर पूरा देश इस अद्भुत क्षण का गवाह बना। यान की 6000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को कम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पंहुचा। इस मिशन को लेकर स्कूली छात्राओं में बेहद उत्साह देखा गया और सीधे प्रसारण के लिए व्यवस्था की गई थी।

चंद्रमा कभी हमारे लिए किस्से कहानियों में होता था। दादी और नानी कि कहानियों में उसके बारे में जानकारी मिलती थी। लेकिन आज वैज्ञानिक शोध और तकनीकी विकास की वजह से हम चांद को जीतने में लगे हैं। चंद्रलोक के बारे में वैज्ञानिक ज़मीनी पड़ताल कर रहे हैं। चंद्रलोक की बहुत सारी जानकारी हमारे पास उपलब्ध है। दुनिया के लिए चांद अब रहस्य नहीं है। अब वहां मानव जीवन बसाने के लिए भी रिसर्च किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक शोध से यह साबित हो गया है कि चांद पर जीवन बसाना आसान है।

मिशन की सफलता में हमारे वैज्ञानिक जुटे हुए थे। चार साल के अथक प्रयास के बाद उन्हें यह कामयाबी मिली है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अनुसार इस मिशन करीब 615 करोड़ का खर्च आया है। चंद्रयान-2 मिशन पर 978 करोड़ रुपए का खर्च आया था। लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के भरपूर प्रयास के बावजूद भी मिशन फेल हो गया था। अभियान के अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर में दिक्कत होने से झटका लगा था। लेकिन हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रयास से चंद्रयान -3 पूरी तरह सफल रहा। यह हमारे लिए गर्व की बात है। पूरे भारत के लिए यह गर्व का विषय है।

(वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और समीक्षक)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles